फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम दफ्तर पर महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में हंगामा करती महिला को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम दफ्तर पर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने कलक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। बाद में पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की एक महिला ने कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने की चेतावनी दे रखी थी। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी एक महिला ने वहां पहुंच कर हंगामा किया, तो पुलिस ने उसे रोक लिया। वह डीएम से मिलने के लिए अड़ गई। उसने अपने पति पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने और भूखा रखने का भी आरोप लगाया। महिला पुलिस कर्मी उसे थाने ले गई। बाद में उसे घर भेज दिया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी थी, जिसे सुबह ही समझाबुझा कर शांत कर दिया था। एक अन्य मल्हूपुरा की महिला ने कलक्ट्रेट में आकर हंगामा किया, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे भी उसके घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें