जालंधर में दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज
नानूपुरा की अनम और थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर के रहने वाले रणवीर के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी साल चार जून को दोनों घर छोड़कर चले गए और पंजाब के जालंधर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। दो माह तक दोनों जालंधर में रहे। प्रकरण का शामली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जानकारी मिलने पर परिजन जालंधर पहुंचे और कुछ दिन साथ रखने की बात कहते हुए अनम को घर ले आए थे।
अनम ने मस्जिद के बाहर किया हंगामा
अनम के परिजनों ने तलाश के लिए शरई अदालत में मामला दर्ज कराया। रविवार को मां हाजरा, चचेरा भाई और नाना अनम को लेकर सुनवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अनम ने मजिस्द के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए।
पुलिस का बयान
एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि अनम बालिग थी। उसने अपने पति के जाने की इच्छा जताई थी। लिखित में दिया है। इसके बाद वह अपने पति के साथ चली गई। कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र भी दिखाया। बालिग होने के कागजात भी दिखाए थे।
तलाक की सुनवाई...रणवीर को भेजा था नोटिस
शरई अदालत में पिछले कई महीने से इस मामले की सुनवाई चल रही थी। संचालकों की ओर से रणवीर को भी नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। रविवार को सुनवाई पर वह पुलिस लेकर पहुंचा। इसी दौरान अनम ने भी रणवीर का साथ दिया।