फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हरिद्वार के लिए खास ... मुजफ्फरनगर - परिवार न्यायालय के पेशकार व स्टाफ से अभद्रता, महिला गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पेशकार की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवार न्यायालय के पेशकार और वहां तैनात महिला सिपाही, अर्दली के साथ एक महिला ने अभद्रता की। आरोप है कि न्यायाधीश के बारे में भी अपशब्द कहे। पेशकार की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है।
बहादराबाद हरिद्वार निवासी अभिलाषा कचहरी स्थित परिवार न्यायालय में पहुंची। उसने पेशकार अतुल कंसल से किसी फाइल के बारे में बात करनी चाही, लेकिन उस फाइल के बारे से महिला का कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने बताया कि पेशकार ने फाइल के बारे में जानकारी देने से इन्कार कर दिया तो महिला ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। वहां तैनात महिला सिपाही व अर्दली ने पहुंच कर महिला से बात की तो उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। न्यायाधीश के बारे में भी अपशब्द कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अपने मोबाइल फोन से सभी का वीडियो बनाने का प्रयास किया। इससे वहां हंगामा हो गया। पेशकार की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पेशकार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें