फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर - लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान : राकेश टिकैत

Sat, 16 Mar 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में आयोजित किसानों की सभा में बोलते राकेश टिकैत
विज्ञापन
- कहा - अपनी तानाशाही से किसान आंदोलन को दबाना चाहती है सरकार
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से संघर्ष और आंदोलन करते रहने का आह्वान किया है। शुक्रवार को वह गांव पुरबालियान में किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुरबालियान गांव की किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। देश में आज पूंजीपति हावी हैं। सरकार पूंजीपतियों के अनुसार ही नीतियां बनाती है। देश में भाजपा की नहीं मोदी की सरकार है।
उन्होंने बताया कि भारतीय मूल के एक अमेरिकी किसान चिंतक ने अमेरिका तथा भारतीय किसानों की तुलना करते हुए एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसमें दिखाया गया है कि भारतीय किसान किस तरह से भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। जल्दी ही डॉक्यूमेंट्री किसानों के बीच दिखाई जाएगी। उन्होंने किसानों से गांव में कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कहा सरकार किसानों की जमीन हड़पने की नीतियां बना रही है। यदि किसान ने इन नीतियों का विरोध नहीं किया, तो जल्दी भारतीय किसान मजदूर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नीरज पहलवान, एहसान त्यागी, श्याम पाल अध्यक्ष, नवीन राठी, जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, गुलाब, अंकित राठी आदि उपस्थित रहे। संचालन नीरज पहलवान ने किया तथा अध्यक्षता बलजोर गुरु ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें