फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया प्रभारी निरीक्षक से दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पर प्रभारी निरीक्षक से दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। बिजली संबंधी एक मामले में थाने आए लोगों के साथ आयी महिला पर प्रभारी निरीक्षक से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जेई की तहरीर पर तीन सगे भाईयों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कुछ दिन पूर्व विद्युत निगम की टीम गांव हरिनगर में छापा मारने गयी थी। जहां पर कोल्हू संचालक व उसके परिजनों द्वारा विद्युत निगम की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। दोनों पक्षों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गयी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी मामले में शनिवार को आरोपी कोल्हू संचालक ने अपने एक साथी व एक महिला के साथ थाने पहुंचकर जेई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने प्रभारी निरीक्षक से ही दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने कोल्हू संचालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जेई प्रदीप चौहान की तहरीर पर कोल्हू संचालक रोशन लाल, धर्मेंद्र व मिंटू निवासी गांव हरिनगर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल ने प्रभारी निरीक्षक से फोन पर मामले की जानकारी ली। विधायक का कहना है कि महिला के पति ने फोन पर महिला के साथ मारपीट करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें