फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं हुआ तो भाकियू तोमर करेगी विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा वापस नहीं हुआ तो भाकियू तोमर करेगी विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। भाकियू तोमर के पदाधिकारी सहित अन्य लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन का मुकदमा दर्ज करने पर रोष व्याप्त है। मुकदमा वापस नहीं होने पर संगठन ने विरोध करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद होने पर कुछ किसान व रोजेदार बिजलीघर पर गए थे। जिसकी जानकारी मिलने पर भाकियू तोमर के जिला उपाध्यक्ष जावेद बाबर भी बिजलीघर पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीओ को बताया कि किसानों का गन्ना खेतों में कटा पड़ा है, बुआई चल रही है। जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इसके अलावा मुस्लिमों के रोजे भी चल रहे हैं। जिस पर एसडीओ ने विद्युत आपूर्ति चालू कर दी थी। किसी व्यक्ति द्वारा बिजलीघर पर जाने वाले लोगों का फोटो वायरल कर दिया था। जिस पर पुलिस ने कुछ लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भाकियू तोमर के पदाधिकारी व अन्य लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा वापस नहीं हुआ तो भाकियू तोमर उसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें