फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर अत्याचार रोके योगी सरकार, भीम आर्मी पर दर्ज मुकदमे वापस हों

Thu, 18 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते दलित युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में दलितों पर उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में एक दीप सामाजिक युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम डीएम को एक ज्ञापन भी दिया। दलितों पर अत्याचार की घटनाओं के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एक दीप सामाजिक संगठन के विकास मेडियन ने कहा कि सहारनपुर के शब्बीरपुर में अंबेडकर का अपमान किया गया।
विज्ञापन


जातिगत भावनाओं के कारण दलितों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। बीजेपी सरकार घटना को रोकने में नाकामयाब रही। प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। संगठन की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में दलितों के साथ बढ़ रही घटनाओं पर दुख व्यक्त किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। घायलों को नि:शुल्क चिकित्सा और मुआवजा देने की मांग की गई। भीम सैनिकों पर किए गए फर्जी मुकदमे वापस हों। राज्य सरकार को दलितों पर अत्याचार रोकने के लिए सख्त हिदायत दी जाए। इस अवसर पर दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, संकित कुमार, जिवेंद्र, प्रेम, बाबूराम, चमन, अजय, आकाश, अंकित, सोनू, नीरज, अरविंद, तिलकराम, रामसिंह, शिवम आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें