फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षासूत्र बांधकर भाइयों के दीघार्यु होने की कामना

विज्ञापन
बुढ़ाना में रक्षा बंधन के पर्व पर भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती बहना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रक्षासूत्र बांधकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर/शाहपुर/छपार। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर बहनों ने भाइयों के हाथों पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की तो भाइयों ने भी उन्हें उपहार प्रदान कर रक्षा का वचन दिया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी दूरदराज व विदेशों में रहने वाले बहन-भाइयों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहीं, कस्बे में हर साल रक्षाबंधन पर निकाली जाने वाली भगवान गणेश शोभायात्रा इस बार कोविड-19 के चलते स्थगित कर दी गई। त्योहार के मद्देनजर पुलिस मुख्य स्थानों पर अलर्ट रही।
शाहपुर में भी रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं, छपार में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। रोहाना के एकल विद्यालय की आचार्या रेशमा, आंचल, शारदा, वर्षा, रेशो व मानसी ने प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा को राखियां बांधी। लोकेश धीमान, पवन त्यागी, राजकुमार त्यागी और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक
मीरापुर। श्रावण मास के अंतिम व पांचवें सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शिवभक्तों ने भगवान शंकर को गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, धूप-घास व पंचामृत अर्पित किए। संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, गंगा मंदिर खानवाला, योगमाया मंदिर, राममंदिर पंजाबी कॉलोनी, भूमिया मंदिर, काली मंदिर व पंचायती मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें