मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल का शहर के मीनाक्षी चौक पर भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उनका लक्ष्य।
प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत किया। पुष्पमाला, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सत्कार तथा अभिनंदन किया गया। रामकुमार तायल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी से पालन किया जाएगा। समस्त अग्रवाल परिवार के प्रति कल्याणकारी भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस नागरिक अभिनंदन के समय राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल, जिलाध्यक्ष विनोद संगल, जिला महामंत्री अंकुर गर्ग, टोनी बिंदल, कमल गोयल, बीएम गुप्ता, सतीश मित्तल, एलके मित्तल, अशोक बंसल, आरके गर्ग, श्याम लाल बंसल, सोहन लाल गर्ग सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।