फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 300 से ज्यादा सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी

Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सभा को संबोधित केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। सरकार बनने के बाद प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने अपने चुनाव घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने का भी जनता को भरोसा दिया।    
विज्ञापन

 
मीरापुर में मोंटी तिराहे पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 14 वर्षों से प्रदेश में चल रही अपराधियों, गुंडों और भ्रष्टाचारियों की सरकारों से प्रदेश को मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है और कोई विकास नहीं दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की नंबर एक ताकत बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। सरकार बनाने के तुरंत बाद किसानों को कर्जा मुक्त किया जाएगा। फसलों के लिए बिना ब्याज का कर्ज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


चीनी मिलों पर बकाया छह हजार करोड़ रुपया 120 दिनों के अंदर किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा और गन्ने का भुगतान भी 14 दिनों के अंदर खातों में भेज दिया जाएगा। लोकसेवा आयोग को वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचारी आयोग बना दिया है। प्रदेश सरकार शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद पुलिस में डेढ़ लाख नवयुवकों की भर्ती कराएगी और नौकरी के लिए साक्षात्कार व्यवस्था समाप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि दहशतगर्द जेलों में होंगे और लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रत्येक बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे तथा बेटी 21 वर्ष आयु पूर्ण होने के बाद सरकार दो लाख रुपये शादी के लिए देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत दी जाने वाली गैस सुविधाओं का उल्लेख किया। सभा की अध्यक्षता डॉ. वीरपाल निर्वाल और संचालन राजकुमार छाबड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें