फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा झूठी और सपा धोखेबाज पार्टी : जयंत

Sun, 05 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दतियाना गांंव में सभा को संबोधित करते जयंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा झूठी और सपा धोखेबाज पार्टी है। प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए हम मिलकर लड़ना चाहते थे, लेकिन पता नहीं हमारा क्या गुनाह था जो हमें अलग कर दिया। बीजेपी ने हरियाणा और मुजफ्फरनगर में नफरत फैलाने का काम किया। रालोद सत्ता में आई तो कृषि बजट अलग से पेश होगा। पुलिस को आठ घंटे ड्यूटी देनी होगी। 
विज्ञापन


गांव दतियाना में रालोद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में जयंत चौधरी ने लोगों को चौधरी चरणसिंह के जमाने की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बड़ी ताकतों से है। बीजेपी नफरत फैलाने का काम करती है। हरियाणा में जातीय वैमनस्यता और मुजफ्फरनगर के दंगे सब बीजेपी की ही देन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गन्ने को लेकर झूठ बोलते हैं। सहारनपुर की रैली में गन्ना भुगतान की बात कहकर झूठ बोला। नोटबंदी कर केवल गरीबों, किसानों को परेशान किया। सभी धन्नासेठ मौज में हैं।

एक विधायक बोलते हैं वो जीत गए तो कर्फ्यू लग जाएगा। अच्छा सोचने के लिए इनके पास कुछ नहीं है। बजट में भी किसानों और गरीबों को कुछ नहीं दे पाए। चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। हमने कहा था अहंकार भूल जाओ एक हो जाओ। मुलायम सिंह का फोन आया तो अजित सिंह सीधे लखनऊ चले गए। हमारा क्या गुनाह था जो हमें अलग किया गया।
विज्ञापन


अखिलेश ने पिता, चाचा और अपने शुभचिंतकों से लड़ने के अलावा कोई उपलब्धि हासिल नहीं की। जनता अब इन पर विश्वास करने वाली नहीं है। जयंत चौधरी ने कहा कि हम सत्ता में आए तो अधिकारियों को पोस्टिंग के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। पुलिसकर्मियों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाएगी। कर्पूरी ठाकुर फार्मूले से अति पिछड़ों को आरक्षण में बराबर भागीदारी दी जाएगी। सौ दिन में रिक्त पद भर दिए जाएंगे। प्रदेश में कृषि बजट अलग से पेश होगा। कृषि आयोग का गठन किया जाएगा। 
 अध्यक्षता एमएलसी मुश्ताक अहमद और संचालन कृष्णपाल राठी ने किया। सुधीर भारतीय, राममेहर राठी, रविंद्र प्रधान, अशोक बालियान, हर्ष राठी, राहुल चौधरी, तारिक मुस्तफा, आमिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें