मुजफ्फरनगर। समाजसेवी संस्था मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीलम ने कहा कि संस्था द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद देने का काम किया जा रहा है।
कूकड़ा मंडी में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नीलम त्यागी ने कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा के नेतृत्व में संस्था द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह कराने का कार्य किया जा रहा है। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में भी मदद दी जा रही है। उन्होंने कुलदीप त्यागी को संस्था का मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम में रजनीश त्यागी, अमरीश त्यागी, संदीप बालियान, राहुल चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, दीपक चौधरी, अरविंद राठी, राजीव मान, रामकुमार त्यागी, प्रवीण शर्मा, निरंकार त्यागी, आस मोहम्मद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।