फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग ने ऑनलाइन नेशनल वेबिनार का आयोजन किया, जिसमें देश भर से 550 रजिस्ट्रेशन हुए। कोरोना काल में स्वास्थ्य और वैज्ञानिक प्रबंधन विषय पर आयोजित वेबिनार में सीटी विश्वविद्यालय लुधियाना पंजाब के शारीरिक शिक्षा के प्रो. डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि हम किस तरह स्वस्थ रह सकते हैं। लक्ष्मीबाई नेशनल कालेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, तिरुवनंतपुरम के पूर्व प्राचार्य व शारीरिक शिक्षा के प्रो. डॉ एमएल कमलेश ने कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य को सही रखने के तरीके बताए।
विज्ञापन

वेबिनार में कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता के वैज्ञानिक प्रबंधन का महत्व बताया गया। योग और व्यायाम पर जोर दिया गया। संतुलित भोजन लेना चाहिए और असंतुलित दिनचर्या को नियंत्रित करना चाहिए। प्रतिदिन खुलकर हंसना चाहिए व आधा घंटा घूमना जरूर चाहिए। वेबिनार का संचालन डा. सहदेव मान ने किया। प्राचार्य डा. नरेश मलिक ने सभी वक्ताओं व प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें