श्रमिकों को गांव में घुसने नहीं देंगे
जानसठ। गांव कवाल के रहने करीब चालीस प्रवासी श्रमिक सोमवार को एक ट्रक द्वारा गांव में पहुंचे। इन श्रमिकों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बिना जांच के श्रमिकों को गांव में न घुसने देने का निर्णय लिया। प्रशासन ने इन श्रमिकों को कालेज में क्वारंटीन करा दिया गया है।
सोमवार को 24 प्रवासी श्रमिक एक ट्रक में सवार होकर गांव कवाल पहुंचे। ये श्रमिक कवाल के रहने वाले बताए गए हैं। इन श्रमिकों के गांव के बाहर पहुंचते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि वे इन श्रमिकों को गांव में नहीं घुसने देंगे। जांच के बाद ही गांव में आने दिया जाएगा। प्रशासन ने इन श्रमिकों को गांव के बाहर स्थित कालेज में क्वारंटीन करा दिया गया है।