फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे : राकेश टिकैत

सार

पुरकाजी में हाईवे पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों की बैठक हुई। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकालने की बात कही गई।
विज्ञापन
1 पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बैठक में बोलते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरकाजी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। हम सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का विरोध नहीं करते लेकिन आम व्यापारी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

कस्बे में हाईवे पर लोक निर्माण विभाग की ओर से अवैध अतिक्रमण बताकर निशानदेही करने के विरोध में बृहस्पतिवार को पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में चेयरमैन जहीर फारूकी ने व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की हिटलर शाही नहीं चलने दी जाएगी। अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का हल निकाला जाएगा। इसके लिए अगर आंदोलन की जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले सीतापुर बरेली व शाहजहांपुर में जाकर तोड़ो, उसके बाद पुरकाजी में तोड़ लेना। कस्बे के व्यापारियों व अन्य लोगों को आश्वासन दिया कि सब संगठित रहो। किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि जो पुरकाजी के व्यापारियों को परेशान करेगा, उसे आंदोलन झेलना पड़ेगा।

बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा, विकास शर्मा, मोनू प्रधान ने भी अपने विचार रखते हुए व्यापारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता नेपाल सिंह और संचालन जहीर फारूकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें