3-खतौली के गांव चांदसमंद में भाकियू की पंचायत में बोलते राकेश टिकैत।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का हक मांगने के लिए सरकार से संघर्ष करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
गांव चांदसमंद में बुधवार को हुई भाकियू की पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। भाकियू किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने पर बल दिया। उन्होंने इसके लिए गांव गांव में जाकर संगठन से किसानों को जोड़ने का आह्वान किया। उधर, रतनपुरी के गांव मथेड़ी में भाकियू की सभा हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। पंचायत के संयोजक राकेश चौधरी व रोशन पंडित रहे। इस दौरान योगेंद्र, नीलू, दीपक ताजपुर, बादल तोमर, अरुण राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।