पत्रकारवार्ता करते देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 12 राज्यों में अपना संगठन खड़ा कर लिया है। पार्टी का मुख्य मुद्दा सांसदों और विधायकों की पेंशन खत्म करना होगा। किसान कानूनों का पार्टी पूरे देश में विरोध करेगी।
कच्ची सड़क पर पत्रकारों से वार्ता में देश बचाओ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने कहा कि उनकी पार्टी का पंजीकरण अगस्त 2020 में हो चुका है। उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। समस्त भारत में सदस्यता अभियान चलाया गया है। देश बचाओ पार्टी का गठन इसलिए आवश्यक हो गया है, क्योंकि देश में लगातार बेरोजगारी, भुखमरी और गरीबी बढ़ रही है। राजनेताओं ने देश को जाति, धर्म, संप्रदाय में उलझाकर लूट लिया है। रोजगार को मौलिक अधिकार दिलवाना और सांसदों, विधायकों की पेंशन बंद कराना पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा। वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि चौधरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव प्रमोद वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद राणा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन पाल, राष्ट्रीय सचिव राकेश वर्मा, संजय रघुवंशी, विजेंद्र गौतम, संध्या गोयल, अखलाक, जगन्नाथ, प्रिंस वर्मा आदि मौजूद रहे।