- सालारपुर में भाकियू अराजनैतिक की सभा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। सालारपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की हक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम गांव गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का कार्य कर रहे हैं। गांव स्तर पर ही संगठन को खड़ा किया जा रहा है।
धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन ही किसानों के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के सम्मान के साथ कहीं पर भी कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान देवेंद्र कुमार को ब्लाक महासचिव घोषित किया गया एवं सालारपुर गांव का अध्यक्ष नूर खान राव को बनाया गया।
गांव पहुंचने पर धर्मेंद्र मलिक, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, नीरज पहलवान, जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी आदि का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सभा के समापन के पर ग्राम प्रधान राजू धीमान ने कहा कि किसान की समस्याओं का निदान होना सर्वोपरि है। सभा की अध्यक्षता इशरत जैदी ने की। सभा में ग्राम प्रधान राजू धीमान, मनोज धीमान, महक सिंह कश्यप, ओमपाल प्रजापति, मनोज पाल, शकील राव, हाजी यामीन राव, मांगता अंसारी सहित कई गांवों के किसान मौजूद रहे।