फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मिट्टी का स्टॉक उठवाने के लिए किसानों ने रोक दिया हाईवे निर्माण

Sun, 28 Aug 2022 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी गांव के किसान ठेकेदार कंपनी से नाराज किसानों ने एलान किया कि मुआवजा मिलने तक काम नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :::::::: तितावी में हाईवे का निर्माण कार्य रुकवाते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के तितावी में 15 बीघा जमीन पर लगाए गए मिट्टी के स्टॉक को नहीं उठाए जाने से नाराज किसानों ने रविवार को पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसानों ने कहा जमीन का तय मुआवजा भी नहीं दिया गया है। जब तक स्टॉक नहीं उठेगा और मुआवजा नहीं मिलेगा, निर्माण शुरू नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण का निर्माण शामली से मुजफ्फरनगर के बीच चल रहा है। रविवार को तितावी गांव के किसान हाईवे पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसान शिवराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को सर्विस रोड का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा ठेकेदार कंपनी ने तितावी के पास करीब 15 बीघा जमीन पर मिट्टी का स्टॉक लगाया था, जिसे एक साल बाद भी नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें: UP: ससुरालियों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने बुलाई जेसीबी, तीखी नोकझोंक, कई घंटे चला ड्रामा
विज्ञापन


जिन किसानों के खेतों से मिट्टी उठवाई गई थी, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। काम कर रहे कर्मचारी लौट गए है। भाकियू नेता धीरज लाटियान भी मौके पर पहुंचे। लाटियान ने कहा कि किसानों को मुआवजा मिलने तक निर्माण बंद रहेगा। किसानों ने एलान किया कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा और मिट्टी का उठान नहीं होगा, तब तक हाईवे का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। अगर ठेकेदार कंपनी ने निर्माण की कोशिश की तो हाईवे पर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मौके पर राजीव सिंह, इकबाल सिंह , कैलाश, नीटू, राजो, राजमोहन, शिवराज, रविंद्र और भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न मिट्टी उठी और न ही किराया मिला
किसानों का कहना है कि जमीन को एक साल के लिए 20 हजार रुपये बीघा के हिसाब से किराए पर लिया गया था। ठेकेदार कंपनी जीआर ने जिन किसानों के खेतों से मिट्टी उठवाई थी, उन्हें भी रुपये नहीं दिए।

तितावी थाने का घेराव करने की तैयारी
मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसान तितावी थाने का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर किसानों की समस्या का समाधान नही होता है तो तितावी थाने का घेराव किया जाएगा ।
विज्ञापन


मिट्टी खुदाई के मानकों की जांच की मांग
किसानों का कहना है कि खेतों से मिट्टी के उठान में मानकों को दर किनार किया जा रहा है। प्रशासन को तितावी और बुड़ीना कलां गांव में मिट्टी उठान की जांच करनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें