फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी क्लास में पत्नी ने प्रोफेसर को पीटा, कॉलेज में अफरातफरी मची

Thu, 14 Dec 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बाजार में मनचले को पीटती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच चल रहा मनमुटाव बृहस्पतिवार को तमाशा बन गया। पत्नी ने कॉलेज में क्लास ले रहे प्रोफेसर पति की पिटाई कर दी। कक्षा में ही दोनों के बीच नोकझोंक होने के साथ हाथापाई होने से विद्यार्थियों में भी अफरातफरी मच गई। बाद में घंटों तक कॉलेज परिसर में दोनों का हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गई। 
विज्ञापन


मामला भोपा रोड के एक डिग्री कॉलेज से जुड़ा है। यहां पढ़ाने वाले शिक्षक कॉलेज की बिल्डिंग के नजदीक ही रहते हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षक अध्यापन कार्य के लिए कॉलेज आ गए। दोपहर करीब 12 बजे अचानक कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, शिक्षक और उनकी पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद मनमुटाव चल रहा है। दोनों का विवाद कॉलेज में तमाशा बन गया। शिक्षक अपने कार्य में व्यस्त थे, जो एक कक्षा में विद्यार्थियों को संस्कृत के पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे थे, तभी कक्षा में उनकी पत्नी आ धमकी।

पहले दोनों के बीच नोकझोंक हुई। गुस्साई पत्नी ने विद्यार्थियों से भरी कक्षा में ही शिक्षक की पिटाई कर डाली। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। किसी प्रकार अन्य शिक्षकों ने उन्हें रोका और परिसर में ले आए। यहां भी दोनों के बीच नोकझोंक होने के साथ हाथापाई हुई। काफी देर तक हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद शिक्षक ने जान बचाने के लिए पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


कॉलेज में झगड़े की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। कॉलेज में मारपीट से दिनभर शिक्षण कार्य भी प्रभावित रहा। बताते चलें कि कॉलेज में दंपति का यह झगड़ा आए दिन हो रहा है, मगर कॉलेज प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है। 

अलमासपुर चौक पर शोहदे पर टूट पड़ी महिला
प्रदेश में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, लेकिन जिले में मनचले इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। बृहस्पतिवार को छेड़छाड़ करने पर महिला मनचले से भिड़ गई। पहले उसकी चप्पलों से धुनाई की, बाद में लोगों की भीड़ ने मनचले को लात-घूसों से जमकर पीटा। भीड़ का लाभ उठाकर मनचला फरार हो गया, जिसका लोगों ने काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका है। 

मामला अलमासपुर चौराहे का बताया गया है। यहां एक महिला ने सरेआम युवक की धुनाई शुरू कर दी। युवक पिछले तीन दिनों ने महिला को छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। बृहस्पतिवार को भी महिला किसी कार्य से बाजार आई थी, तभी युवक ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर दी। इससे महिला बिफर पड़ी और मनचले पर जूता निकाल कर टूट पड़ी। काफी देर तक महिला ने युवक की चप्पलों से धुनाई की। इस दौरान राहगीरों और महिला के साथ आई युवतियों ने युवक की पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

वीडियो में साफ है कि महिला मनचले से कई रोज से तंग थी, जिसने सरेआम मनचले को सबक सिखाया है। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ लगी, जिसे माजरा समझने में जरा भी देर नहीं लगी। लोगों ने मनचले को महिला से छुड़ाकर जमकर लात-घूसों से पीटा। इसी बीच भीड़ अधिक हुई तो युवक चकमा देकर भाग निकला। जिसका लोगों ने काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।

बता दें कि प्रदेशभर में नारी सशक्तीकरण के तहत नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। स्कूल, कॉलेजों में छात्राओं को मनचलों से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं, जबकि पुलिस भी सुरक्षा का दावा कर रही है, मगर जिले में मनचलों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह भरे बाजार महिलाओं, युवतियों से छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नईमंडी पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि इस मामले की तहरीर आती है तो आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें