फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की रॉड से पत्नी पर किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहे की रॉड से पत्नी पर किया हमला
विज्ञापन

भोपा। गांव अथाई में मामूली कहासुनी के बाद युवक ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में महिला को मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला के देवर ने आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी राजीव उर्फ बबलू ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई संजीव उर्फ कल्लू शराब पीने का आदी है। इसके चलते उसका पत्नी कुसुम से आए दिन विवाद रहता है। वादी के अनुसार एक मार्च की शाम उसके भाई-भाभी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि संजीव ने घर में रखी लोहे की रॉड उठाकर कुसुम के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सीओ भोपा सोमेंद्र नेगी ने बताया कि घायल महिला के देवर राजीव की तहरीर पर आरोपी पति संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें