फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब मामले पर क्यों चुप्पी साधे हैं मोदी : ओवैसी

विज्ञापन
असद्दुदीन ओवैसी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के मुखिया व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देवबंद से मुस्लिमों को साधते हुए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने गठबंधन पर चुटकी लेते होते हुए कि वर्ष 2017 के बाद 2022 में फिर दो लड़के वोट मांगने निकले हैं। फर्क केवल इतना है कि इस बार जोड़ी बदली हुई है। ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल दागते हुए पूछा कि तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं को अपनी बहन बताने वाले आज कर्नाटक के हिजाब मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को असदुद्दीन ओवैसी पार्टी प्रत्याशी हाफिज उमेर मदनी के समर्थन में सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) व तीन तलाक कानून पर सपा, बसपा और कांग्रेस से सवाल पूछा कि वह इन पर चुप क्यों रहे। अब कर्नाटक में बहादुर बेटी मुस्कान के मामले पर भी यह दल चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले राहुल गांधी के साथ फिर मायावती और अब जयंत चौधरी के साथ वोट मांगने निकले हैं। देश में जगह जगह धर्म संसद होती है, तब भी पीएम सहित विपक्षी दल खामोशी की चादर ओढ़कर सो जाता है, जबकि अकेले मैने पार्लियामेंट में इन मुद्दों पर बात करने की हिम्मत की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हिजाब मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी की खामोशी बता रही है कि उन्हें हार का डर सता रहा है। असद्दुदीन ओवैसी ने जंग-ए-आजादी में दारुल उलूम और देवबंदी उलमा की बेमिसाल कुर्बानियों का जिक्र करते हुए कहा कि फिरकापरस्ती के जहर से छुटकारा पाने के लिए आज फिर से वही बुजुर्गों वाली लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। तभी इस जहर को खत्म किया जा सकता है। इसमें मौलाना मसूद मदनी, डीएस बिंद्रा, मुफ्ती याद इलाही कासमी, कासिम उस्मानी, नैय्यर काजमी, वाहिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
हमला करने वाले दहशतगर्दों का क्या करोगे योगी जी
देवबंद। ओवैसी ने कहा कि योगी बताएं कि आप देवबंद में एटीएस सेंटर बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन दहशतगर्दों को क्या करोगे जिन्होंने हमारी गाड़ी के ऊपर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी बड़ी बड़ी बातें करते हैं, कहते हैं कि काम भी और लगाम भी। आपकी लगाम उन लोगों पर क्यों नहीं पहुंचती। जो देश के संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ रोकने को बल प्रयोग किया
देवबंद। असदुद्दीन ओवैसी की झलक पाने और उनसे मुलाकात करने को बेताब भीड़ पर पुलिस को उस समय बल प्रयोग करना पड़ा, जब भीड़ हेलीपैड की ओर बढ़ने लगी। ओवैसी को मंच तक पहुंचाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पूर्व में हुए हमले को देखते हुए सभास्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

देवबंद में जनसभा को संबोधित करते एआ इएमआइएम के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें