फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिंडन नदी पर बल्लियों के पुल से कब मिल पाएगी निजात

विज्ञापन
सिकंदरपुर में हिंडन नदी पर लकड़ी का पुल हटवाने के लिए मुआयना करते अ​धिकारी: संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, चरथावल। सिकंदरपुर में हिंडन नदी पर बल्लियों के पुल से कब निजात मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है बरसात में पानी के बहाव में यह पुल बह जाता है। शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए पानी से गुजरकर नदी पार श्मशान घाट पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू नेता विकास शर्मा के चरथावल धरने के बाद लोनिवि निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह सहित टीम ने मौके का मुआयना किया।
अरसे से ग्रामीणों को नदी पार खेतीबाड़ी एवं चारा लाने के लिए कमजोर बल्लियों के पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। कई बार भाकियू के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मौके पर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन अस्थायी पुल नहीं बन सका।
विज्ञापन

कई महीने पहले लोनिवि ने मौके पर ह्यूमपाइप डलवा दिए थे। लेकिन उन्हें लगाकर आवागमन नहीं कराया गया। नितिन पाल, माधो, सुमंत प्रकाश आदि का कहना है बरसात में नदी चढ़ने पर पशुओं के लिए चारा लाने में महिलाओं को जहरीले सांपों से खतरा रहता है। आधे गांव के किसानों का खेतीबाड़ी का रकबा नदी पार है।
शाम के समय एक्सईन ने बताया कि उन्होंने मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों से बातचीत की। इस समस्या हल कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों से वार्ता के बाद अगली कार्रवाई कराई जाएगी। भाकियू नेता विकास शर्मा, एसडीओ इकरार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें