फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दाल मंडी में व्यापारी के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली की दाल मंडी में एक व्यापारी को दूसरे व्यापारी ने रंजिश के चलते अपने परिजनों संग मिलकर जमकर पीटा। घटना के विरोध में काफी दुकानदारों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। मारपीट की वीडियो वायरल हुई है।
विज्ञापन


राजेश कालरा की दाल मंडी में झाड़ू बेचने की दुकान है। उनके सामने में मयंक की किरयाना की दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर में राजेश अपनी दुकान पर थे इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों में विवाद हो गया आरोप है कि मयंक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दुकान पर पहुंच कर राजेश के साथ मारपीट कर दी।
इस मामले में दुकानदारों के साथ पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने व्यापारियों से मामले की जानकारी लेकर आरोपी मयंक को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मयंक पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। राजेश ने पुलिस को बताया कि उनके साथ दो दिन पहले भी मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें