मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कराई तो हालात विकट मिले। विभिन्न विभागों में 167 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे। कई जिला स्तरीय अधिकारी भी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के 18 और अधिशासी अभिंयता खंड गंग नहर के 17 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच कार्यालय में कर्मचारियों ओर अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की गई। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। बेसिक शिक्षा विभाग के 10 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम टाउन हाल पहुंचे, यहां भी 10 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर थे। नगर पालिका परिषद में पांच, विद्युत वितरण खंड प्रथम महावीर चौक में 15, विद्युत परीक्षण खंड प्रथम महावीर चौक के सात अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी कन्हैया पटेल ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया तो चार अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे थे।
-
इनसेट
सीडीओ ने खुद देखी विकास भवन की हकीकत
फोटो
सीडीओ संदीप भागिया ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिला दिव्यागंजन सशाक्तिकरण से एक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण से दो, जिला विकास कार्यालय के पांच, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के चार, समाज कल्याण विभाग के चार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण से एक, सहकारिता में दो, जिला नगरीय विकास अभिकरण में दो, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एक, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से तीन, जिला कृषि रक्षा में चार, कौशल विकास मिशन कार्यालय में दो कर्मचारी गैर हाजिर थे।
-
इनसेट
जानसठ में फरियादी पहुंच गए, अधिकारी नहीं
एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय जानसठ पहुंचे तो दो अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर थे। नगर पंचायत जानसठ में तीन, सामुदायिक केंद्र जानसठ में 15 कर्मचारी नहीं पहुंचे थे।
इनसेट
सीएचसी बुढ़ाना पर नहीं पहुंचे चार कर्मचारी
एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना के चार, खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना कार्यालय में नौ अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इनसेट
लोक निर्माण विभाग के 19 कर्मचारी नहीं मिले
एसडीएम सदर निकिता शर्मा निरीक्षण करने पहुंची तो अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के 18 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर थे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम में एक, अधिशासी अभिंयता खंड गंग नहर मुजफ्फरनगर के 17 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
तहसीलदार सदर के कार्यालय में पांच और विकास खंड सदर में तीन अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
-
इनसेट
खतौली कार्यालय नहीं पहुंचे छह कर्मचारी
उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने खंड विकास अधिकारी खतौली के कार्यालय का निरीक्षण किया तो यहां पर छह कर्मचारी गैरहाजिर थे। एनआरएलएम कार्यालय के दो कर्मचारी गैर हाजिर थे। कार्यालय की साफ सफाई का निरीक्षण भी किया गया।
-
वर्जन :
जनता की समस्याओं का करें निदान : डीएम
फोटो
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर जनता की समस्याओं का निदान करना चाहिए।
-