मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाई जानी चाहिए। कोई जूस या खाने-पीने के सामान में थूके तो दो जूते मारो। पुलिस के भरोसे न रहें, जनता खुद भी आगे आए। लोगों को जागरूक होना होगा। हिंदू और मुस्लिम दोनों का ईमान भ्रष्ट कर रहे हैं।
कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जूस में थूकने वाले लोगों को लठ लगने चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो जूते मारो। पब्लिक को कार्रवाई करनी चाहिए। पूरे देश को आगे आना चाहिए। यह सिर्फ पुलिस का काम नहीं है, बल्कि लोगों का भी काम है। सबका दीन इमान है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती होनी ही चाहिए।
गन्ने के रस, रसगुल्ले के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो लोग आरोपियों का समर्थन करते हैं, वह खुद ही ऐसे जूस को पी लें। गंदे लोग किसी भी समाज के हो सकते हैं, ऐसे लोगों को बर्दाश्त किया जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
बघरा आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने कहा कि आमजन को जागरूक होना होगा। लोगों की तत्परता से ही ऐसे मामले पकड़े जाएंगे और रुक सकेंगे। अपने आसपास नजर रखी जानी चाहिए। यह देखना चाहिए कि कोई खाने-पीने के सामान में गड़बड़ी तो नहीं कर रहा है।