फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उम्मीद टूटी तो जिंदगी की लाै बुझाने चला उज्ज्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में परीक्षा शुल्क को लेकर तीन दिन तक विवाद चलता रहा। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा के साथ विवाद बढ़ा तो इंसाफ के लिए उम्मीद का हर दरवाजा खटखटाया गया। पीड़ित का आरोप है कि तीन पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। एसडीएम बुढ़ाना के कार्यालय में भी मांगपत्र दिया गया। निराश हुए छात्र ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन

कॉलेज कार्यालय में छात्र को छह नवंबर को बुलाकर फीस जमा कराने के लिए कहा गया। मामला प्राचार्य प्रदीप कुमार के पास पहुंचा लेकिन समाधान नहीं निकला। छात्र ने कॉलेज के बाहर आकर फीस पर वीडियो बनाकर वायरल की। सात नवंबर को दोपहर दो बजे फिर मामले ने तूल पकड़ा। छात्र से पांच हजार रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया। छात्र की ओर से लिखे गए प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि कॉलेज से एक सप्ताह का समय मांगा गया। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने का हवाला भी दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
प्राचार्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया। छात्र ने यह भी आरोपी लगाया कि एसआई नंद किशोर, सिपाही धर्मवीर और विनीत ने उसके साथ गाली-गलौज की। आहत छात्र ने वीडियो जारी कर यह भी कहा कि अगर उसके साथ कुछ भी हुआ तो प्राचार्य और ये पुलिसकर्मी ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी भी कॉलेज पहुंचे : डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने देर शाम कॉलेज पहुंचे और एसडीएम अपूर्वा यादव से प्रकरण की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें