फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अलाव के लिए भेज दी गीली लकड़ियां, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ठंड से लोगों को बचाव के लिए शहर में 30 स्थानों पर जलने वाले अलाव के लिए गीली लकड़ियों की आपूर्ति कर दी गई। पालिका ईओ ने लकड़ियां आपूर्ति करने वाली फर्म को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

शीतलहर और ठंड से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका शहर के चौराहों सहित 30 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा रही है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से निविदा आमंत्रित की गई थी। इसके उपरांत गणपति टिंबर पचैंडा की ओर से नगर पालिका को करीब 800 क्विंटल लकड़ी आपूर्ति की गई। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि लकड़ियां गीलीं और निम्न स्तर की होने के कारण अलाव सही प्रकार से नहीं जल पा रहे हैं, जिस कारण फर्म को नोटिस देकर गीली और निम्न स्तर की लकड़ियां वापस लेने, उनके स्थान पर सूखी और उच्च स्तर की लकड़ियां आपूर्ति किए जाने के लिए फर्म को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि आदेश का अनुपालन न करने पर निविदा कैंसिल कर फर्म के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें