फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंगा किनारे बनाए जाएंगे वेस्ट बैंक, सुधरेगी वेटलैंड की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। डीएम उमेश मिश्रा ने हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरक्षण कार्यक्रम के बारे में बेहतर कार्य के निर्देश दिए। साफ-सफाई के उद्देश्य से गंगा किनारे वेस्ट बैंक बनाने और नाव से सफाई का कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने डीएफओ अभिनव राज, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एसडीएम राजकुमार भारती, नायब तहसीलदार अजय कुमार, वन क्षेत्राधिकारी जानसठ अशोक शर्मा, वनक्षेत्राधिकारी मोरना रविकांत चौधरी ने हैदरपुर वेटलैंड में रखरखाव की जानकारी प्राप्त की। वेटलैंड में आयोजित जल संरक्षण के कार्यक्रम के बारे में क्षेत्र के वनकर्मियों, गंगा प्रहरियों से विचार-विमर्श किया और गंगा की साफ सफाई व जलीय जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वेटलैंड की झील में फैली गंदगी रोकने पर जोर दिया। डीएम ने बताया कि रामसर साइट के हैदरपुर वेटलैंड में शुक्रवार को जल संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें