फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी का स्वागत 

Tue, 30 May 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव में खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ के भलेड़ी गांव में दिल्ली के राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे किक बाक्सिंग चैंपियन संजीव प्रजापति का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। चैंपियनशिप जीतने के साथ ही उसका अमेरिका में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन हो गया है।
विज्ञापन


भलेड़ी गांव निवासी संजीव प्रजापति पुत्र जोहर सिंह ताईक्वांडो व किक बाक्सिंग का खिलाड़ी हैं। वह राष्ट्रीय खेलों में कई बार अपना जौहर दिखाकर लोहा मनवा चुका  हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अपनी माली हालत के कारण नहीं खेल सका। इस बार भी संजीव ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ी ने बताया कि 20 से 22 मई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जूडो कराटे ताईक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। देशभर के 750 खिलाड़ियों ने हिस्सा लियाथा। संजीव ने किक बाक्सिंग में 55 किलो वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु व महाराष्ट्र के खिलाड़ियों  को पटकनी देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप को जीतने के साथ ही उसका अमेरिका में होने वाले 11वें विश्व मार्शल आर्ट खेलों के लिए चयन हो गया है. जिसमें संजीव देश की ओर से खेलेगा। वह अमेरिका जाने से पहले गोवा में एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा।

संजीव के स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ खिलाड़ी का जोरदार स्वागत करते हुए विजयी जुलूस निकाला। स्वागत करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार सैनी, मनीष एडवोकेट, गोरेश कुमार, आशीष, गोपाल सैनी, एडवोकेट शशि सैनी, मदन, जगमोहन, विजय प्रजापति व राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें