भूमि विकास बैंक के विजेताओं का स्वागत
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पाटी के ऑफिस पर भूमि विकास बैंक में विजयी प्रतिनिधियों का स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि एकजुटता से हमने सभी जगह जीत हासिल की है।
सम्मान समारोह में शुक्ला ने कहा कि सहकारिता के चुनाव में एकतरफा जीत ने पार्टी की ताकत को बरकरार रखा है। जनता भाजपा की कार्यप्रणाली से बेहद खुश है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही हम विजयी हुए हैं। इस अवसर पर बुढ़ाना से भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि बने विनोद सैनी अलीपुर अटेरना, चरथावल से जीते विजय सैनी, सदर से जीते ओम सिंह तोमर, जानसठ से जीते ब्रिजेश रस्तोगी और खतौली से जीते विनोद सैनी का पार्टी की ओर से स्वागत हुआ। कार्यक्रम में खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल, जितेंद्र कुच्छल, सुषमा पुंडीर, नितिन मलिक, राजीव सिंह गुर्जर, शरद शर्मा, अमित चौधरी, बिजेंद्र पाल, रेणु गर्ग, राहुल वर्मा, सचिन सिंघल, वैभव त्यागी, साधना सिंघल, बोबिंद्र सहरावत, रक्षित नामदेव, रजत त्यागी आदि मौजूद रहे।
सहकारिता में मजबूत हुई भाजपा
जानसठ। गांव राटौर निवासी भाजपा नेता नरेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन एलडीबी ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में भाजपा मजबूत हुई है। पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है। सहकारिता के चुनाव में पार्टी ने एकजुटता का भी परिचय दिया है।