फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी चीनी मिल में तौल लिपिक व किसान में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल में सोमवार की रात्रि तौल लिपिक और किसान में मारपीट हो गई। जैसे ही झगड़े की सूचना तौल लिपिक व किसान के गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में लोगों के आने की सूचना प्रसारित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। बाद में प्रशासन ने मिल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी।
विज्ञापन

पेराई सत्र बंद होने का नोटिस जारी होते ही सोमवार की रात्रि मिल गेट स्थित तौल कांटों पर बड़ी संख्या में गन्ना बोगियों व ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी थी। रात्रि करीब 11 बजे मिल गेट के तौल कांटे पर किसी बात को लेकर एक गांव के किसान और तौल लिपिक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मिल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं किसान और तौल लिपिक ने भी अपने गांवों से किसानों को बुला लिया। मामला बढ़ता देख मिल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तौल शुरू कराई। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड हवाई फायर और तोड़फोड़ भी की गई। लेकिन पुलिस और मिल प्रबंधन इस तरह की घटना को इंकार कर रहा है। कहा कि किसान व तौल लिपिक के बीच नौक-झौक हुई है।
नहीं हुई हवाई फायरिंग, तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
तोड़फोड़ ओर फायरिंग की घटना में कोई सच्चाई नहीं है। अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार सोलंकी, कोतवाल
विज्ञापन

मिल प्रबंधन ने सुलझाया मामला
मिरगपुर गांव के तौल लिपिक और रणखंडी गांव के किसान के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसे मिल प्रबंधन द्वारा सुलझा लिया गया। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से चीनी मिल परिसर में पीएसी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। -दीनानाथ मिश्र, चीनी मिल उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें