फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। राज्जुपुर गांव में मकान पर कब्जा करने की रंजिश के चलते तीन लोगों ने दो भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राज्जुपुर गांव निवासी सायरो बानो ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया की देवर अमीर व मुर्शद मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को बेटा मूसा व ईसा घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दोनों देवर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचे और बेटों के साथ गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें