संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। शनिवार के दिन साप्ताहिक बंदी बेअसर रही। बाजार कलां एवं शिव चौक पर अधिकांश प्रतिष्ठान खुले रहे। बस स्टैंड एवं कानूनगोयान मोहल्ले में ज्यादातर दुकानें बंद थीं।
डीएम उमेश मिश्रा ने साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को बाजार कलां में सराफा कारोबारियों को छोड़कर दुकानें खुली रहीं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव संदीप कंसल कहते हैं साप्ताहिक बंदी के दिन या तो पूरी तरह दुकानें खोलने का आदेश पारित किया जाए। यदि प्रशासन साप्ताहिक बंदी पूर्णत: लागू कराना चाहता है तो अधिकारियों को सख्त रुख अपनाकर डीएम के निर्देशों का पालन कराना होगा।