फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बरात की कार डिवाडर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने सभी घायलों को कराया सीएचसी पर भर्ती, जिला अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। शादी समारोह से घर लौट रही बरात की कार कस्बे के बीच सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांच युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी केहर सिंह अपने रिश्तेदार जोगिंद्र सिंह, भानू सिंह, राजेश सिंह व सुभाष सिंह के साथ शुक्रवार देर रात मेरठ जनपद के गांव छुर मुल्हेड़ा से शादी के समारोह से वापस गांव जा रहा था। देर रात बुढ़ाना के बीच डिवाइडर से उनकी ऑल्टो कार टकरा गई। इस घटना में कार सवार सभी ग्रामीण घायल हो गए। पुलिस ने सभी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। इंस्पेक्टर का कहना है कि कार चालक शराब के नशे में था, जिस कारण कार डिवाइडर से टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें