फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की कार पलटी, एक मरा

Wed, 02 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। एनएच-58 पर बरला के पास बारातियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। युवक की मौत हो गई। चार घायल युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर बताकर मेरठ रेफर कर दिया। हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल के बीच फलौदा में शादी के संस्कार पूरे किए गए। 
विज्ञापन


मंसूरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नावला गांव निवासी रोहित पुत्र उदय की शादी पुरकाजी थानाक्षेत्र के फलौदा गांव निवासी सुभाष त्यागी की बेटी सारिका त्यागी से तय हुई थी। बुधवार को खुशी-खुशी बारात फलौदा पहुंची। दुल्हन पक्ष बारातियों की खातिरदारी में जुट गया और चढ़त की तैयारी चल रही थी। इस दौरान कुछ सामान नावला रह जाने के कारण बाराती स्विफ्ट कार से वापस अपने गांव लेने के लिए जा रहे थे।

हाईवे पर छपार थानाक्षेत्र के बरला गांव के निकट चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे की खाई में गिरने के बाद पेड़ से टकराकर पलट गई। कार की स्पीड तेज होने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देख रहे आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान नावला निवासी सौरभ पुत्र राजू (22) मृत पाया गया।
विज्ञापन


नावला के मनीष, प्रशांत, विकास और सहारनपुर के सीडकी गांव निवासी विवेक को घायलावस्था में जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने मनीष की हालत नाजुक बताई और मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। फलौदा में गमगीन माहौल के बीच शादी का संस्कार पूरा कराया गया।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
छपार। हादसे में नावला के एक घर का इकलौता चिराग बुझ गया। परिजनों पर गमों का पहाड़ ोटूट पड़ा। ग्रामीण दिलासा दे रहे थे। नावला के लोगों के अनुसार दुर्घटना में मरने वाला सौरभ इकलौता बेटा था। उसकी कोई बहन भी नहीं थी। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।

काफी लोग जिला अस्पताल भी पहुंचे। बेटे को खो चुके राजू का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। घायलों के परिजन हालचाल लेने पहुंचे थे। डॉक्टरों का कहना था कि काफी दिन उपचार लेने के बाद ही घायल ठीक हो सकेंगे। नावला में सौरभ के घर पर काफी लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
मुजफ्फरनगर। एनएच-58 पर जानसठ बाईपास के समीप बुधवार को दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के टक्कर में एक ट्रैक्टर खाई में पलट गया, जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरे ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया।

पंजाब के संगरुर जनपद के शाली थानाक्षेत्र के गांव संगटीवाला निवासी पोला सिंह पुत्र सुदूर सिंह साथी काला के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर भोपा जा रहा था। हाईवे पर जानसठ बाईपास के समीप सामने से खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। जोरदार टक्कर के बाद पोला सिंह का ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिसके नीचे पोला और काला दब गए। इस दौरान दूसरे ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।

चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों को ट्रैक्टर के नीचे निकाला। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर पोला और काला को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल काला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना था कि पोला सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से अक्सर भूसा लेकर आता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें