फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अप्रैल महीने में जून जैसी गर्मी अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी पड़ रही है, जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय कड़ी धूप के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़कों पर आवाजाही कम दिखी और लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे थे। बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ कम नजर आई। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से काफी अधिक है, जिससे रातें भी गर्म बनी हुई हैं। गर्मी का यह सितम लगातार जारी है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

n सीएमओ बोले, तापमान में बरतें विशेष सावधानी : सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बढ़ते तापमान को लेकर लोगों को आगाह किया है। उन्होंने बताया कि दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

दोपहर 12 से तीन बजे के बीच धूप में नहीं निकलने का सुझाव दिया। चश्में और टोपी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें