फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
रुड़की रोड पर जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आंधी-बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार तड़के आई आंधी और बारिश से मौसम ठंडा हो गया। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर में जहां-तहां जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पेड़ भी टूटकर गिर गए। विद्युत लाइनों में आए फाल्ट से आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

तेज आंधी और बिजली की चमक के साथ 42 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 32.6 तथा न्यूनतम 19.8 डिग्री पर आ गया। गर्मी से राहत तो मिली लेकिन शहर में बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। नावल्टी चौक पर चल रहे निर्माण कार्य से दुकानों में पानी घुस गया। इसके अलावा सुभाषनगर, आदर्श कॉलोनी, रामपुरी तथा रुड़की रोड पर जबर्दस्त जलभराव रहा। मेरठ हाईवे पर गुप्ता रिसॉर्ट के सामने भी दिन भर पानी भरा रहा। गांधी कॉलोनी ओवर ब्रिज के बराबर में पुराना पेड़ आंधी में टूटकर गिर गया। आंधी और बारिश के चलते रात में नुमाइश कैंप, जाट कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, रुड़की रोड क्षेत्र की बिजली चली गई। कुछ स्थानों पर सुबह दस बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी जबकि कुछ में मोहल्लों में दोपहर बाद बिजली शुरू हुई।

आदर्श कालौनी लिकं रोड पर जलभराव से परेशन वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें