फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नशा करने और कराने वालों के घर के बाहर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव भैंसी में नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। ग्रामीणों ने नशीले पदार्थ का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है, जिसमें प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया। गांव में नशीला पदार्थ बेचने या नशा करने वाले लोगों के घरों पर धरना देकर पुलिस कार्रवाई कराने तथा सामाजिक दंड दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गांव भैंसी में वेदपाल के घेर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांव में नशीला पदार्थ नहीं बिकने देंगे तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि बैठक में कमेटी का गठन किया गया है। जिसका अध्यक्ष मास्टर राजपाल आर्य को बनाया गया है। गांव में नशे का धंधा करने या नशा करने वाले लोगों के घरों पर धरना दिया जाएगा तथा उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के साथ ही सामाजिक दंड भी दिया जाएगा। यदि बाहरी व्यक्ति नशा खरीदते या करते मिला तो उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता राहुल अहलावत ने बताया कि गांव में कुछ लोग नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। नशीले पदार्थ के साथ ही नशीली दवाइयों की भी बिक्री की जानकारी मिली है। गांव के जिम्मेदार लोगों ने बैठक कर गांव को नशामुक्त करने के लिए अभियान चलाने की बात कहते हुए इसे जड़ से समाप्त करने पर बल दिया गया। बताया गया कि बाहरी लोग तथा कुछ छात्र भी गांव में नशीला पदार्थ खरीदते एवं नशा करते देखे गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में जतिन अहलावत, ग्राम प्रधान अमित अहलावत, बालेंद्र कुमार, ओमकार सिंह, अशोक कुमार, उपेंद्र कुमार, शीशपाल, संजय अहलावत, जितेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें