फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह...

Sun, 24 Jun 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में नुमाइश पंडाल में आयोजित मुकाबला ए कव्वाली ने शुक्रवार देर रात तक जमकर समां बांधा। खासकर ‘हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह ...’ सुनकर श्रोतागण झूम उठे।
विज्ञापन


नुमाइश पंडाल में शुक्रवार देर रात उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी व शायर गौहर सिद्दीकी के सौजन्य से मुकाबला ए कव्वाली का शानदार आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव बालियान, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ने की। कार्यक्रम में शायर यूसुफ  मलिक ने %हम तेरे शहर में आए हैं, भर दे झोली मेरी व मेरे हैं तो नबी-नबी’ सुनाकर महफिल में समां बांध दिया। देर रात तक श्रोतागण शायरी की महफिल में झूमने पर मजबूर रहे। इससे पहले रुखसार साबरी ने कार्यक्रम की शुरूआत हमदु सना’ व सरकारें दो आलम’ की शान में नात ए पाक से की।
विज्ञापन


वहीं, इसके अलावा कार्यक्र में  देर रात सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया             गया। उत्तम शुगर मिल के उप महाप्रबंधक एस रिजवी व अनिल चौहान के साथ ही आसिफ  राही, बदर खान व सेक्युलर फ्रंट और पैगाम ए इंसानियत संस्था का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें