फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अपमान पर खेद जताते हैं...हम सब भी किसान, गलत नहीं होने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठनों की समन्वय समिति ने शहर में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा की समीक्षा की। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि हम भी किसान हैं। अगर किसी का अपमान हुआ है तो हम खेद जताते हैं, किसी भी कार्यकर्ता की ऐसी मंशा नहीं थी। कोई भी शराब पीकर नहीं पहुंचा था। किसी संगठन के दबाव में कोई गलत कार्रवाई नहीं होने देंगे।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समर्थन करने वाले संगठनों ने अपना-अपना पक्ष रखा। पूरे प्रकरण को लेकर मंत्रणा की गई। नरेंद्र पंवार ने बताया कि नगर के देशभक्त लोगों ने भरपूर सहयोग किया है, जो भी भाकियू प्रवक्ता के साथ हुआ, किसी की भी ऐसी मंशा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में दिए गए बयान का हालांकि टिकैत की ओर से खंडन कर दिया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी हूटिंग कर दी। कार्यक्रम में राकेश टिकैत के साथ जो हूटिंग हुई, उसमें किसी की मंशा ऐसी नहीं थी कि किसी का अपमान किया जाए। फिर भी हम खेद प्रकट करते हैं। लोकेश सैनी, कृष्णगोपाल मित्तल, मनोज सैनी, राजेश शर्मा, सुभाष चौहान, सचिन त्यागी, रितु गुर्जर, अरुण प्रताप, सुरेंद्र मित्तल, राकेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें