फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पंचायत में भरा देशभक्ति का रंग, शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज ऐरन/हरेंद्र कुमार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू की किसान मजदूर सम्मान पंचायत देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। किसान अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाकर पहुंचे। शहर के टाउनहॉल में तिरंगा फहराया गया, साथ ही राष्ट्रगान भी कराया गया। भारत माता के जयकारे गूंजे। टिकैत ने कहा कि आतंकवादियों को गोली मार देनी चाहिए। सरकार इस पर फैसला करे।
पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद सरकार ने सिंधू नदी का पानी रोके जाने का फैसला किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पानी पर दिए बयान के बाद लोगों के बीच नाराजगी हुई। टिकैत ने बयान पर खेद भी जता दिया था, लेकिन शुक्रवार को जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पंचायत हुई। तपती दोपहर में हुई पंचायत में देशभक्ति के रंग बिखरे। मंच से वक्ताओं ने पर्यटकों की मौत पर दुख जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें