फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिन के रैन बसेरों में टपक रहा पानी

विज्ञापन
देर रात्रि रैनबसेरा का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
टिन के रैन बसेरों में टपक रहा पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में बने रैन बसेरों में ठहरने वालों को एक कंबल ही दिया जा रहा है, जो कड़ाके की सर्दी में नाकाफी साबित हो रहा है। शनिवार की शाम निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों ने अपनी व्यथा सुनाई। साथ ही स्टेशन रोड पर बनाए गए टिन के रैन बसेरे में पानी टपकता मिला। दोनों स्थानों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर में रेलवे स्टेशन पर करीब 50 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला स्थायी शेल्टर होम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त स्टेशन रोड पर ही साईं धाम के सामने नगर पालिका ने अस्थायी रैन बसेरा बना रखा है। शनिवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के साथ शहर में ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर स्थित शेल्टर होम में लोग रुके मिले, लेकिन उन्हें एक-एक कंबल ओढ़ने के लिए दिया गया था। सर्दी से बचने के लिए एक कंबल कम पड़ रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को आवश्यकता अनुसार कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सफाई की व्यवस्था सही नहीं मिलने पर इसे दुरुस्त कराने को कहा। साईं धाम के सामने पालिका ने टिन और बल्लियों से अस्थाई आश्रय स्थल बना दिया है। टिन ठंडी रहती है और इससे पानी टपकता मिला। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका अधिकारियों को टिन के ऊपर तिरपाल ढकवाने को कहा। जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में बने रैन बसेरों की स्थिति ठीक मिली। निरीक्षण के समय शहर में अलाव जलते नहीं मिले। पालिका अधिकारियों ने बताया कि अलाव जलवाने के लिए लकड़ियां पहुंचाई जा रही हैं। पहले से निर्धारित स्थानों के अलावा भी अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें