मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी किशनपुरा के जंगल में नलकूप पर छिपे हुए हैं। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में मोहन के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कॉम्बिंग के दौरान उसके साथी नितिन उर्फ नीतीश निवासी तेजलहेड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
फावड़ा, डंडा और तमंचे बरामद
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चौकीदार की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा, बाइक और दो तमंचे बरामद किए हैं।
बरामदगी आरोपी के गांव किशनपुरा के जंगल में स्थित नलकूप से की गई।
पुलिस टीम को 20 हजार का इनाम
घटना के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इस दौरान एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर रवि शंकर और चरथावल थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया भी मौजूद रहे।