फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छात्रा की आत्महत्या के मामले में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, अफसरों पर मामले में लापरवाही करने वाले गांधीनगर चौकी प्रभारी को बचाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की शनिवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि वर्तमान सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्नाव से लेकर मुजफ्फरनगर तक लड़कियों का शोषण हो रहा है और पुलिस-प्रशासन आरोपियों को बचाने के प्रयास में जुटा हुआ है। हाल ही में शहर के मोहल्ले में प्रेमी व उसके दोस्तों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के मामले में भी पुलिस-प्रशासन बेहद लापरवाही पूर्ण रवैया अपना रहा है। चार माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दिए जाने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जाती और गांधीनगर चौकी प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करा दिया जाता है। वहीं, अब भी छात्रा के सुसाइड नोट में भी उल्लेख होने के बावजूद आरोपियों को पुलिस लगातार बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रेमी के तीनों दोस्तों की गिरफ्तारी के साथ ही चार माह पूर्व दी गई तहरीर के बावजूद कार्रवाई न करने वाले गांधीनगर चौकी प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने रविवार शाम तक भी कार्रवाई न होने पर सोमवार से आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष देशपाल पांचाल, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह चौहान, सचिन पाल, श्यामसुंदर प्रजापति, रामनिवास एडवोकेट, शंकर कुमार, पंकज धीमान, सोनू धीमान, चेतन धीमान, नितेश धीमान और प्रेम धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें