फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मियों को वेतन रोकने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिशासी अधिकारी ने वार्ड तीन के सभासद की शिकायत पर कस्बे में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
विज्ञापन

शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर के अधिशासी अधिकारी ने वार्ड तीन के सभासद की शिकायत पर कस्बे में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान ईओ ने नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मियों को उनका वेतन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन




कस्बे के वार्ड तीन के सभासद मोहसिन रंगरेज ने वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने की शिकायत की। सभासद की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड तीन में नालों की हालत देखकर ईओ ने नाराजगी जताई। इसके पश्चात ईओ अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की बदहाल स्थिति देखकर ईओ ने सफाई नायकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी कर्मचारी अपने कार्य में ढलाई बरतेगा, उसका वेतन काटा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई तो उसे क्षेत्र के सफाई कर्मचारी का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें