फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलेबंदी से भटक रहे वादकारी, कलेक्ट्रेट में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात    

Wed, 18 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के चलते किलेबंदी की गई है। कड़ी चौकसी को चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। कचहरी में आने वालों की तलाशी ली जा रही है। फोर्स के पहरे के चलते आम फरियादी और वादकारी भटक रहे हैं। इससे कोर्ट में पहुंचने में वादियों को परेशानी उठानी पड़ी रही है।       
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट में छह अधिकारियों की कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की व्यवस्था की गई है। दो दिन से कचहरी को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर रखा है। 24 घंटे कचहरी में फोर्स तैनात है। नामांकन प्रक्रिया चलने के कारण प्रशासन ने कचहरी के सभी रास्तों पर फोर्स का पहरा बैठा दिया है। ऐसे में प्रकाश चौक से आने वाले वादकारियों, फरियादियों को कोर्ट तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रकाश चौक और मुख्यद्वार पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। 

ऐसे में यहां से आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा भोपा पुल के निकट से कचहरी द्वार पर भी फोर्स तैनात है। यहां भी इसी प्रकार से चेकिंग के बाद लोगों को प्रवेश मिल रहा है। वकीलों के चैंबर तक पहुंचने के लिए वादकारियों को अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उधर, नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी तक चलेगी। जिसके चलते दस दिनों तक कचहरी छावनी में तब्दील रहेगी। कलक्ट्रेट के भीतर बैरिकेडिंग की गई है। जिसके भीतर से केवल प्रत्याशी और उसके प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें