किशनपुरा में दीवार गिरने के बाद मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गांव किशनपुर में पशुओं के नीचे सफाई कर रही महिला के ऊपर अचानक दीवार गिरने से मौत हो गई। मृतका ग्राम प्रधान की चाची थी। सूचना मिलने पर एसडीएम जानसठ ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली।
ग्राम किशनपुर में सोमवार सुबह जुल्फुकार की पत्नी जमीला (50) दूध निकालने के बाद पशुओं के नीचे सफाई का कार्य कर रही थी। तभी एक साइड की दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। आवाज होने से परिजन घर से बाहर निकल आए। ग्राम प्रधान गुफरान, इदरीश, सयाद, अफजल, अरशद, बसारत, लुकमान, इमरान, सुलेमान, मुमत्याज, तमकीन, जान मोहम्मद, हुसैन अहमद, डॉ. नौशाद आदि सैकड़ों ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला और उसको गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया गया।
बेगरजपुर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। हादसे में दीवार के पास बंधा एक पशु भी घायल हो गया। मृतका का पति जुल्फुकार किसान है। परिवार में एक बेटी जुलेखां सहित बेटे जियाउलख , इजाऊल, फकरूद्दीन, सलाउद्दीन, शाहबुद्दीन समेत छह बच्चे हैं। प्रधान गुफरान ने घटना की सूचना एसडीएम जानसठ उमेश कुमार मिश्रा को दी। मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस दिया और कानूनी रूप से यथासंभव आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने लेखपाल पंकज कुमार से रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।