फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त के इंतजार में 11 महीने से काट रहे बैंक के चक्कर

विज्ञापन
सिसौली की केला देवी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किस्त के इंतजार में 11 महीने से काट रहे बैंक के चक्कर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के लिए आवेदन करने वाले दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। किसी को मकान नहीं मिला और किसी को किस्त नहीं मिल रही है।
सैकड़ों ऐसे हैं, जिन्हें मकान फाइनल करने के लिए तीसरी किस्त का इंतजार है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। चरथावल के उम्मेद हसन का कहना है कि 11 महीने से उसे किस्त का इंतजार है, लेकिन अभी तक खाते में रुपये नहीं पहुंचे। अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। नगर पंचायत से लेकर विकास भवन में अधिकारियों से किस्त की मांग की जा चुकी है, लेकिन कहीं समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

केस-एक
- भोजाहेड़ी की महराज ने बताया कि चार महीने पहले प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली। परिवार छप्पर में रहने को मजबूर है। उसकी समस्या का शीघ्र ही समाधान होना चाहिए। जरूरतमंदों को पहले किस्त मिलनी चाहिए।
केस-दो
सिसौली की पट्टी सूंडियान निवासी केला देवी का कहना है कि दो साल से दूसरी किस्त नहीं मिली है। परिवार बेहद परेशान हैं। अधिकारी आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। वह जल्द ही डीएम से मिलकर समस्या रखेंगी।
- जानसठ के हसन मियां का कहना है कि डेढ़ साल से उन्हें किस्त का इंतजार है। बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- बेलड़ा गांव के राजीव का कहना है कि ग्रामीण योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो सकी है। वह मकान बनाने के लिए किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

- खालापार निवासी अरशद का कहना है कि सर्वे हुआ था, लेकिन मकान की लिस्ट में उसका नाम नहीं आ सका है। वह बेहद परेशान हैं। किराए के मकान में रह रहा है।
हमसे साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।

भोजाहेड़ी में महराज की झोंपड़ी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें