फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मतदाता सूची जारी, 30 मार्च को बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनावी कार्यक्रम की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि 30 मार्च को मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। मतदाता सूची पर आपत्ति आज बृहस्पतिवार को 3 बजे तक मांगी गई है। आपत्ति का निस्तारण 4 बजे तक कर दिया जाएगा। 5 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
नामांकन 23 मार्च को 11 बजे से तीन बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 24 मार्च को 11 बजे से 3 बजे तक जमा होंगे और तीन से चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

25 मार्च को 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 25 मार्च को तीन से पांच बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि मतदान 30 मार्च को 10 बजे से 2 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना व चुनावी परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची बार एसोसिएशन बुढ़ाना के कार्यालय पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें